आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के अर्धशतक और आवेश खान ( Avesh Khan) के 3 विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में काइल मेयर्स की जगह अमित मिश्रा को खिलाया। वहीं राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह देवदत्त पडिक्कल को खिलाया। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 32 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। मेयर्स ने उनके साथ पहले विकेट के लिए 82(65) रन जोड़े थे। वहीं निकोलस पूरन ने  29(21) रन बनाये। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर को मिला। राजस्थान को 2 विकेट रन आउट के रूप में मिले। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने यह मैच 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना पायी। इस मैच में सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले। उन्होंने  35 गेंद में 4 छक्कों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। उनके अलावा बटलर ने 40 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। जायसवाल ने बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 87(70) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आवेश खान ने लिए। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट अपने नाम किये। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन विकेटकीपर और कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स

मुंबई इंडियंस के विकल्प: देवदत्त पडिक्कल, मुरुगन अश्विन, डोनावोन फरेरा, नवदीप सैनी, आकाश वशिष्ठ

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार