चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2023 में जब भी बल्लेबाजी करने का मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिखा दी। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में दो छक्के जड़ते हुए दिखा दिया की वो अभी भी बहुत खतरनाक बल्लेबाज है। 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर करने आये खलील अहमद ने तीसरी गेंद धीमी और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। वहीं धोनी ने पल शॉट खेलते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। खलील ने ओवर की आखिरी गेंद भी धीमी और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। हालांकि इस बार धोनी ने सामने की ओर फ्लैट छक्का मार दिया।

Advertisement

इस ओवर में धोनी ने एक चौका मारने के अलावा, एक डबल और एक सिंगल भी लिया था। इस ओवर में धोनी ने बल्ले से 19 रन बनाये और वहीं इस ओवर में 1 L1 6 Wd 4 2 6 कुल 21 रन बने थे। इस मैच में धोनी ने 9 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाये। वो आखिरी ओवर करने आये मिचेल मार्श की 5वीं गेंद पर आउट हो गए। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाये। उन्होंने 12 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 25 रन का योगदान दिया। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 4 चौको की मदद से 24 रन का योगदान दिया। वहीं अंबाती रायडू ने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। वहीं रवींद्र जडेजाअजिंक्य रहाणे ने क्रमशः 21(16) और 21(20) का योगदान दिया। 

टीमें 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मुकेश कुमार, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, चेतन सकारिया

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के विकल्प: मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति, मिचेल सेंटनर, आकाश सिंह, शेख रशीद

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार