आईपीएल 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। चेन्नई इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली की टीम 10वें स्थान पर है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि, हमने विकेट आसानी से दे दिए।

Advertisement

वॉर्नर ने कहा, "हमने पहले ओवर में एक विकेट गंवाया। हमारा ओपनिंग कॉम्बिनेशन अहम है। हमने रन आउट होकर विकेट खोये। हमने विकेट आसानी से दे दिए। खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाया। यह हासिल करने वाला स्कोर था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, हमें पहले छह ओवरों में बेहतर करने की जरूरत थी। हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सके। हमें अलग-अलग चीजों को आजमाने की जरूरत थी लेकिन हम नहीं कर सके। जब आपको वाइड  हाफ-ट्रैकर मिलता है तो आप उसे कवर करने के लिए हिट नहीं कर सकते। हमें उन हाफ-ट्रैकर्स के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।"

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 25(12) रन शिवम दुबे ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के लगाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 24(18) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। वहीं अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और कप्तान एमएस धोनी ने क्रमशः 23(17), 21(16), 21(20) और 20(9) रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मिचेल मार्श ने लिए। उन्होंने 3 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 2 विकेट स्पिनर अक्षर पटेल ने चटकाए।  कुलदीप यादव, ललित यादव और खलील अहमद ने एक-एक लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रन ही टांग पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 35(37) रन राइली रूसो के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। मनीष पांडे ने 27(29) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौके और 2 छक्के लगाए। पांडे और रूसो ने 59 (59) रन की साझेदारी निभाई। अक्षर पटेल ने 21(12) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मथीशा पथिराना ने अपने खाते में जोड़े। 2 विकेट दीपक चाहर और एक विकेट रवींद्र जडेजा लेने में कामयाब रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार