आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की शानदार गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। राजस्थान ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन बनाये। राजस्थान ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की जगह डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) को खिलाया। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करने का फैसला किया। 

Advertisement

राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रियान पराग के बल्ले से निकले। पराग ने 34 गेंद में 6 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। रविचद्रंन अश्विन 19 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। पराग और अश्विन ने चौथे विकेट के लिए 50(34) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान संजू ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद  से 18 रन बनाये। इस पारी के साथ संजू ने आईपीएल के एक सीजन में पहली बार 500 का आंकड़ा पार किया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने हासिल किये। अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस एक- एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: तनुश कोटियन, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा। 

Also Read: Live Score

Advertisement

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, विदवथ कावेरप्पा, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार