Rishabh Pant And Sanjiv Goenka Chat Video: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का पहला मुकाबला बीते सोमवार, 24 मार्च को विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हुआ जहां वो आखिरी ओवर में लगभग जीता हुआ मैच 1 विकेट से हार गए। इस घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें LSG के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) टीम के कैप्टन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से कुछ बात करते नज़र आए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो देख कई फैंस ऐसे हैं जिन्हें लग रहा है कि यहां संजीव गोयनका लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत की डांट लगा रहे हैं जैसा कि उन्होंने पिछले साल केएल राहुल के साथ किया था। हालांकि अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो जरा थम जाइए, क्योंकि सच ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद संजीव गोयनका LSG के कोच जस्टिन लैंगर और कैप्टन ऋषभ पंत से बातचीत करते जरूर नज़र आए, लेकिन यहां वो ऋषभ पंत पर गुस्सा बिल्कुल भी नहीं थे। इस घटना के वीडियो को आप ध्यान से देखोगे तो पाओगे कि ये सभी आपस में हंसते मुस्कुराते बात कर रहे हैं, जिससे साफ है कि कोई किसी से बिल्कुल भी गुस्सा या नाराज नहीं हैं। हालांकि उन्होंने मैच में क्या गलती हुई इस पर जरूर बात की होगी।

ये भी जान लीजिए कि संजीव गोयनका और लखनऊ सुपर जायंट्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं जिसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत आपस में हंसते मुस्कुराते बात करते दिखे हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

IPL 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में कैपिटल्स के लिए आशुतोष शर्मा ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 बॉल पर 34 रन, विपराज निगम ने 15 बॉल पर 39 रन और अक्षर पटेल ने 11 बॉल पर 22 रनों की पारी खेली और आखिरी में DC ने 19.3 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल करके ये रोमांचक अपने नाम कर लिया। देखें लाइव स्कोर

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार