IPL 2026 Points Table Update: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मौजूदा सीजन सभी टीमों का ने अपना एक-एक मैच खेल लिया है।
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉंइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली का नेट रनरेट +1.397 है। राजस्थान रॉयल्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई इंडियंस औऱ पंजाब किंग्स ने भी अपने मुकाबले जीते हैं लेकिन रनरेट के मामले में दिल्ली से पीछे हैं औऱ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
इस हार के साथ लखनऊ की टीम आठवें नंबर पहुंच गई है उसका नेट रनरेट -1.397 है। सनराइजर्स हैदराबाद औऱ चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: नौंवे और दसवें नंबर पर हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। यह लखनऊ पर दिल्ली की लगातार पांचवीं जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट औऱ कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।
जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए नाबाद 119 की विजयी साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन और स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए।