IPL 2026 Points Table Update After SRH vs CSK:सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन औऱ हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट गवाकर 184 रन ही बना सकी। जिसमें मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन और आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन, सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लिए।
पॉइंट्स टेबल में उलटफेर
इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स औऱ गुजरात टाइटंस को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गई है। छह मैच में तीन जीत के साथ हैदराबाद के 6 पॉइंट्स हो गए हैं। दिल्ली औऱ गुजरात के भी 6-6 पॉइंट्स हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते हैदराबाद आगे है।
वहीं चेन्नई की टीम टेबल में सातवें नंबर पर है। चेन्नई की छह मैच में यह चौथी हार है। उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स क्रमश: आठवें, नौंवे और दसवें नंबर पर है।
ऑरेंज औऱ पर्पल कैप
हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने शुभमन गिल को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 6 पारियों में 47.17 की औसत और 144.39 की स्ट्राईक रेट से 283 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं पर्पल कैप चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम हो गई है, उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट अपने खाते में डाले हैं।