29 जून, डबलिन (CRICKETNMORE)। केएल राहुल और सुरेश रैना की अर्धशतकीय पारी के बल पर भारत ने आय़रलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल 36 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दिग्गज सुरेश रैना 45 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि ओपनर के तौर पर कोहली बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

जिसके बाद केएल राहुल और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी करने में सफल रहे। सुरेश रैना और केएल राहुल के अलावा मनीष पांडे 21 और हार्दिक पांड्या 32 रन बनाए।

हार्दिक पांड्या ने आखिरी समय में धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 9 गेंद पर 32 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

आयरलैंड के पीटर चेज ने एक विकेट तो वहीं केविन ओ ब्रायन ने 3 विकेट चटकाए। केविन ओ ब्रायन  ने आखिरी ओवर में 21 रन लुटाए। हार्दिक पांड्या ने अपने 32 रन की पारी में 1 चौक और 4 छक्के जड़े

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार