भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में फैंस उम्मीद तो विराट कोहली से कर रहे थे लेकिन चमक हार्दिक पांड्या गए। इस मैच के बाद भी हार्दिक पांड्या ही लाइमलाइट में रहे और इसी कड़ी में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी प्रेज़ेंटर मयंती लैंगर इरफान पठान और वसीम अकरम के साथ मैच खत्म होने के बाद चर्चा कर रही थी। तभी उनके पास से हार्दिक पांड्या गुजरते हैं और पांड्या को देखकर इरफान पठान और वसीम अकरम उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर झुककर तालियां बजाते दिखते हैं। इस दौरान मयंती भी कहती हैं कि हार्दिक उनके पास से गुजर रहे हैं।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस अकरम और पठान की इस व्यवहार के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा की टीम ने 5 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है और अब भारत का अगला मुकाबला कल यानि 31 अगस्त को हांगकांग के साथ होना है।

भारत के बाद पाकिस्तान को भी अपना आखिरी मुकाबला हांगकांग के साथ ही खेलना है और पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो के जैसा होगा क्योंकि अगर पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ हल्की सी भी ढील दी और अगर कोई उलटफेर हुआ तो पाकिस्तान एशिया कप से ही बाहर हो जाएगा। ऐसे में हांगकांग से ज्यादा पाकिस्तान पर दबाव होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार