भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को फैंस नेशनल क्रश कहते हैं। लेकिन, इस नेशनल क्रश का क्रश कौन है इसको लेकर फैंस के मन में कई सवाल रहते हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति मंधाना ने जाने अनजाने उस लड़के का नाम लगभग बता ही दिया था जिसे वह डेट कर रही हैं।

Advertisement

शो की होस्ट ने स्मृति मंधाना से पूछा, 'किसी ने पलाश नाम के लड़के को लेकर कमेंट किया कि पलाश इतने खास क्यों हैं स्मृति मंधाना के लिए?' शो की होस्ट का सवाल सुनकर स्मृति मंधाना के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाती है और कहती हैं, 'मुझे नहीं पता इसके बारे में शायद पलाश और खास राइम कर रहा है इसलिए उसने ऐसा लिखा हो।'

Advertisement

शो की होस्ट ने कहा मुझे लगता है आप इस सवाल से बचने की कोशिश कर रही हो। लेकिन, प्लीज हमें इसके बारे में कम से कम थोड़ा सा तो बता दो। जिसपर स्मृति मंधाना कहती हैं मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। यह वीडियो कुछ साल पहले का है। खबरों का मानें तो स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोसर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं।

स्मृति मंधाना ने जब पलाश मुच्छल का नया गाना आखिरी बार रिलीज हुआ था तब उसका प्रमोशन करते हुए लोगों से उसे देखने की अपील की थी। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत नहीं कि और ना ही इस खबर पर दोनों की तरफ से ऑफिशियल मुहर लगी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार