Ish Sodhi Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) ने रविवार, 09 नवंबर को सैक्सटन ओवल, नेल्सन में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (NZ vs WI 3rd T20I) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौरतलब है कि वो टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि नेल्सन टी20 में ईश सोढ़ी ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में उन्होंने एलिन एथानाज़े (31 रन), रोवमैन पॉवेल (2 रन) और मैथ्यू फोर्ड (4 रन) का विकेट चटकाया।

Advertisement

खास बात ये है कि इसी के साथ अब ईश सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 156 विकेट पूरे कर लिए हैं और वो बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को पछाड़कर टी20I के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर अब सिर्फ और सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान और न्यूजीलैंड के टिम साउदी ही मौजूद हैं।

टी20I में सर्वाधिक विकेट

राशिद (अफगानिस्तान) - 182 विकेट

टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 164 विकेट

Advertisement

ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) - 156 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) - 155 विकेट

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 149 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड ने 9 रनों से जीता रोमांचक मैच: नेल्सन टी20 में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने डेवोन कॉनवे (34 गेंदों पर 56 रन) और डेरिल मिचेल (24 गेंदों पर 41 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड (34 गेंदों पर 49 रन) और शमर स्प्रिंगर (20 गेंदों पर 39 रन) ने फाइटिंग इनिंग खेली, लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम 19.5 ओवर में 168 रन जोड़कर ऑल आउट हुई। इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार