T20 World Cup 2026, India vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नामीबिया के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन ने पावरप्ले में ही अर्धशतक जड़ते हुए रिकॉर्ड पारी खेली और भारतीय पारी की रफ्तार तेज कर दी। अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने भी विस्फोटक अंदाज़ में रन बटोरते हुए स्कोर को 209 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और संजू सैमसन ने महज़ 8 गेंदों में 22 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि वह बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

Advertisement

इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 79 रन जोड़ दिए। ईशान ने पावरप्ले के भीतर ही 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी बने। तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया।

इसके बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मोर्चा संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की अहम साझेदारी की। हार्दिक ने अर्धशतक लगाते हुए 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 23 रन जोड़े। इन तेज पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जेजे स्मिट और बेन शिकोंगो को भी एक-एक सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
इंडिया (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार