Ishan Kishan New No.1 T20I Batter: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, ICC ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग (ICC Rankings) जारी कर दी है और अब ईशान किशन अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharam) को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर-1 T20I बल्लेबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

ईशान किशन ने ये पॉजिशन हासिल करके इतिहास भी रचा है और अब वो ICC टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 की पॉजिशन हासिल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा किया था।

Advertisement

बताते चलें कि ईशान को ये पॉजिशन बीते समय में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद मिली है। उन्होंने हाल ही में भारत और श्रीलंका में खेले गए साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके 317 रन ठोके थे। उनके नाम ताजा ICC T20I रैंकिंग में 876 रेटिंग पॉइंट्स दर्ज है जो कि अभिषेक शर्मा (दूसरी पॉजिसन 869 रेटिंग पॉइंट्स) से 7 अंक ज्यादा है।

गौरतलब है कि ईशान किशन के अलावा टी20 रैंकिंग में आयरलैंड के स्पिन गेंदबाज़ मैथ्यू हम्फ़्रेस को भी काफी फायदा मिला है और वो अब 25वें स्थान (ICC टी20 गेंदबाज़ों की रैंकिंग) पर पहुंच गए हैं। ये उनके करियर में अब तक की बेस्ट पॉजिशन है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा शिवम दुबे (220 रेटिंग पॉइंट्स) टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर 7वें पायदान पर आ गए हैं। बात करें अगर टेस्ट रैंकिंग की तो ट्रेविस हेड (853 रेटिंग पॉइंट्स) पहली बार नंबर-1 की पॉजिशन पर पहुंचे हैं। दूसरी तरह जसप्रीत बुमराह (870 रेटिंग पॉइंट्स) टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर-1 की पॉजिशन पर बने हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार