India vs New Zealand 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम को शनिवार (24 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल से पहले बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) चोटिल हो गए हैं और उनका इस मुकाबले में खेलना मुश्किल है। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में इसके संकेत दिए।
बता दें कि पहले टी-20 इंटरनेशनल में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए ईशान की जगह तिलक वर्मा को भेजा गया था। कोटक ने इस फैसले का कारण ईशान की चोट को बताया है।
कोटक ने कहा “ईशान किशन को ग्रोइन में थोड़ी तकलीफ है, इसलिए तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया। ईशान के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भी खेलने की संभावना कम है। अगर ईशान नहीं खेलते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने का मौका मिल सकता है।”
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले मुकाबले में ईशान का बल्ला ज्यादा नहीं चला था और वह सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। वहीं उनकी जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक भी फ्लॉप रहे थे।