ईशान किशन (Ishan Kishan) ने गुरुवार (20 अक्टूबर) को लखनऊ में खेले गए सयैद मुश्ताक ट्रॉफी 2022 (Syed Mushtaq Ali Trophy) के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर धमाल मचा दिया। झारखंड की ओर से खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ ईशान ने 64 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने पांच चौके औऱ सात छ्क्के जड़े यानी 62 रन उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से ही बनाए।   

Advertisement

झारखंड ने ईशान की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। उनके अलावा झारखंड को कोई और बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर सका। 
इसके जवाब में ओडिशा की टीम 19.2 ओवरों में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई और झारखंड 71 रन से जीत हासिल की। 

Advertisement

गौरतलब है कि किशन शानदार फॉर्म है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान वह शतक जड़ने से चूक गए थे। उन्होंने उस मुकाबले में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इससे पहले खेले गए पहले दो मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए थे।  जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ 12 और तमिलनाडु के खिलाफ 24 रन की पारी खेली थी। 

खराब फॉर्म के चलते किशन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए आखिरी मुकाबला अगस्त 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार