India vs South Africa 1st T20I: भारतीय टीम को ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने गुरुवार (9 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। किशन ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) के एक ओवर में 20 रन बटोरे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका टीम की ओर से 13वां ओवर केशव महाराज ने फेंका, जहां ईशान किशन ने पहली और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा और तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़कर 20 रन बटोरे। महाराज ने पांचवीं गेंद पर एलबीडबल्यू की अपील और अंपायर ने आउट करार दिया। लेकिन किशन ने तुरंत डीआरएस लिया और रिप्ले में साफ हो गया की गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले से टकराकर गई थी। जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। 

Advertisement

छठी गेंद पर किशन ने फिर छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग ऑन पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच दे बैठे। 

महाराज साउथ अफ्रीका के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर डाले और एक विकेट देकर 43 रन लुटा दिए। 

मुकाबले की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन का विशाल स्कोर बनाया। ईशान किशन ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 48 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 31 और कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार