मशहूर यूट्यूब स्ट्रीमर IShowSpeed एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम लेते हुए एक व्यक्ति को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। स्पीड ने ये कमेंट उस सयम किया जबा ये व्यक्ति बैटिंग कर रहा था और उसने एक खराब शॉट खेला।
खबरों के मुताबिक, ये घटना एक आम क्रिकेट मैच के दौरान हुई, जिसमें IShowSpeed ने मज़े के लिए कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्रिकेट खेला। शॉट लगाने की कोशिश करते समय, वो व्यक्ति गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पाया, जिस पर स्पीड की एक मज़ेदार प्रतिक्रिया सामने आई। एक मज़ेदार पल में, उन्होंने मज़ाक में कहा कि वो व्यक्ति "बाबर आज़म की तरह खेल रहा है।"
स्पीड की इस टिप्पणी ने तुरंत ही ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा, खासकर इसलिए क्योंकि बाबर आज़म और भारतीय स्टार विराट कोहली के बीच लंबे समय से तुलना होती रही है। अपनी जोशीली और अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर दी जाने वाली प्रतिक्रियाओं के लिए मशहूर IShowSpeed की इस टिप्पणी को फैंस ने काफी पसंद भी किया। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा स्पीड को वीडियो में विराट कोहली का नाम लेते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्पीड बल्लेबाजी के दौरान एक अच्छा शॉट लगाते हैं वो विराट कोहली का नाम लेते हुए नजर आते हैं। स्पीड विराट कोहली के काफी बड़े फैन हैं और कई बार उनसे मिलने की इच्छा जता चुके हैं।