Jacob Bethell Helped Injured Seagull Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd ODI) बीते गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जेकब बेथेल (Jacob Bethell) ने एक सीगल पक्षी की मदद करके फैंस का दिल जीता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना भारत की पारी के 33वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ साकिब महमूद करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक करारा ड्राइव शॉट मारा। श्रेयस के बैट से टकराने के बाद ये बॉल गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी कि इसी बीच वो एक सीगल पक्षी को जोर से लगी।

ऐसे में होना क्या था, वो सीगल पक्षी तुरंत ही घायल होकर जमीन पर गिर गया और काफी दर्द में दिखा। ऐसे में जैकब बेथेल पक्षी की मदद से के लिए सामने आए और उन्होंने घायल पक्षी को प्यार से उठाकर बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद स्टाफ को सौंपा। इस घटना का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

इंग्लैंड ने जीता मैच: कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड ने ही टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जो कि 44 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 233 रन बनाकर ऑल आउट हुए। मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर (71 गेंदों पर 66 रनन) और विराट कोहली (66 गेंदों पर 65 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 144 गेंदों पर नाबाद 99 रन ठोके जिसके दम पर मेजबान टीम ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में वापसी करके 1-1 की बराबरी कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार