नई दिल्ली , 30 जुलाई (हि.स.) । दक्षिण अफ़्रीका के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी ज़ाक कैलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कैलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि मुझे श्रीलंका में महसूस हुआ कि एक और विश्व कप खेलने का मेरा सपना अब काफ़ी दूर है। मुझे उसी दौरे पर समझ में आ गया था कि मेरा समय पूरा हो गया है। हालांकि कैलिस ने ये ज़रूर कहा है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में जुड़े रहेंगे।

Advertisement

कैलिस ने कहा, "मैं हर तरह के क्रिकेट से अलग नहीं हो रहा हूँ क्योंकि अभी सिडनी थंडर के साथ मेरा दो साल का कॉन्ट्रैक्ट है। साथ ही अगर संभव हुआ तो मैं कोलकातार नाइटराइडर्स को आईपीएल का ख़िताब बचाने में भी मदद करूँगा।"क्रिकेट साउथ अफ़्रीका के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गाट ने इस मौक़े पर कहा कि ज्याक़ कैलिस के रूप में दक्षिण अफ़्रीका को दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मिला। निश्चित रूप से वह अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उस समय कहा गया था कि कैलिस वनडे खेलना जारी रखेंगे और उनका लक्ष्य 2015 का विश्व कप खेलना होगा। कैलिस ने अभी तक 165 टेस्ट मैच खेले हैं और 44 शतकों की मदद से 13174 रन बनाए हैं।

जैक कैलिस के टेस्ट रिकॉर्ड पर एक नजर-

मैच- 165,रन बनाए – 13174, शतक – 44, अर्धशतक – 58, सर्वश्रेष्ठ स्कोर – 224,चौके लगाए – 1475 छक्के जड़े – 97, कैच लपके – 199 ।

गेंदबाजी-

Advertisement

मैच – 165, गेंदें फेंकी – 20166, रन दिए – 9499, विकेट लिए - 292

एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन देकर 6 विकेट, ,एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 92 रन देकर 9 विकेट, इकॉनमी रेट - 2.82,चार विकेट - 7 बार,पांच विकेट - 5 बार।

एकदिवसीय रिकॉर्ड-

Advertisement

मैच- 328, रन-11579, शतक-17, अर्धशतक-86, एवरेज-44.36।

टी-20रिकॉर्ड-

मैच- 25, रन, 666, अर्धशतक-5 ।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार