19 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के सबसे तेज और सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बुधवार (19 अक्टूबर) को टेस्ट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने इसकी पुष्टि की है। बाएं कंधे में चोट के चलते जेम्स एंडरसन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। 

एलिस्टर कुक रचेंगे इंग्लैंड क्रिकेट का नया इतिहास, जिसका टूटना है मुश्किल

Advertisement

कुक ने बताया कि भारत के खिलाफ 9 नवंबर से राजकोट में शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक एंडरसन अपनी चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाएंगे।  इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि " मुझे नहीं लगता है वह भारत के खिलाफ शुरूआती मैच का हिस्सा होंगे। वह कुछ ट्रेनिंग कर सकते हैं लेकिन वह पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयारी नहीं हैं। बीती रात मैंने उससे बात की है। वह खूब जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं और शारीरिक हालत बहुत अच्छी है। इसे लेकर अगले सप्ताह निर्णय हो सकता है। 

OMG: वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ना कोहली के लिए है नामुमकिन

Advertisement

कुक को उम्मीद है की टीम के अहम गेंदबाज भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान बाकी के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। “उन्होंने कहा कि जिमी ने अब तक गेंदबाजी नहीं की है, जो पहले भी परेशानी रही है। 

दूसरे वनडे से भी बाहर हुए सुरेश रैना, सीरीज में खेलने पर मंडराया संकट

टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एंडरसन का टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक ना होना इंग्लिश टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। 

BREAKING:  युवराज सिंह के वनडे टीम में वापसी की उम्मीद जगी

गौरतलब है कि साल 2012 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन की बदौलत 2.-1 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर 28 साल बाद इतिहास रचा था। राजकोट के बाद दूसरा टेस्ट 17 नवंबर को विशाखापटन, तीसरा 26 नवंबर को मोहाली में ,चौथा 8 दिसंबर को मुंबई में और पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 16 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार