इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह का जेम्स एंडरसन को 10 गेंद का ओवर काफी सुर्खियों में रहा था। इस ओवर की लगभग हर गेंद बुमराह ने एंडरसन के शरीर पर टारगेट करके डाली थी। बुमराह के ऐसा करने पर एंडरसन और पूरी इंग्लैंड टीम नाराज हो गई थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद एंडरसन ने बुमराह को काफी खरी-खरी भी सुनाई थी।

Advertisement

जेम्स एंडरसन ने अब खुलासा किया है कि बुमराह के उस ओवर का सामना करते हुए उन्होंने कैसा महसूस किया। एंडरसन ने यह भी दावा किया कि उन्हें लगा कि जसप्रीत बुमराह उन्हें आउट करने की कोशिश नहीं कर रहे थे। 39 वर्षीय जेम्स एंडरसन बुमराह की गेंदबाजी से काफी आश्चर्यचकित थे क्योंकि उनके कप्तान जो रूट ने उन्हें बताया था कि बुमराह उतनी तेज गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन उनके क्रीज पर आते ही बुमराह तेज गेंदबाजी करने लगे।

Advertisement

जेम्स एंडरसन ने टेलंर्डर्स पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं थोड़ा चौकन्ना हो गया था क्योंकि ड्रेसिंग रूम में आने वाले सभी बल्लेबाज कह रहे थे कि पिच काफी धीमी है। यह वास्तव में धीमी थी। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो जो रूट ने कहा कि बुमराह उतनी तेज गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं जितना वह करते हैं। और फिर, पहली गेंद 90 मील प्रति घंटे की और वो भी निशाने पर।'

जेम्स एंडरसन ने आगे कहा, 'मैंने अपने करियर में कभी ऐसा महसूस नहीं किया। मुझे लगा कि वह मुझे आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा था।' बता दें कि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा टेस्ट मैच में 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार