Australia vs England, 3rd T20I Match Report: जेमी ओवरटन (Jamie Overton) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने शुक्रवार (27 नवंबर) को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम अनुसार 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्य़ौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 108 रनो पर ऑलआउट हो गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन था, लेकिन अगले 55 रन के अंदर बाकी नौ विकेट गिर गए। यह ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में इस फॉर्मेट में सबसे कम स्कोर है।
मेजबान टीम के लिए सैम हार्पर ने 26 रन और जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने 22 रन की पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
इंग्लैंड के लिए ओवरटन ने अपने कोटे के चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए। वह अपने देश के दूसरे गेंदबाज बने, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में 5 विकेट लिए हैं। उनके अलावा लियाम डॉसन ने 3 विकेट औऱ सैम कुरेन ने 1 विकेट लिया।
इंग्लैंड जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो चौथे ओवर में बारिश ने पहली बार खलल डाला। पारी के छठे ओवर में फिर एक बार बारिश आई, जिसके बाद इंग्लैंड को 17 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।
पारी के नौंवे ओवर में तीसरी बार बारिश के काऱण मैच रुका और उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए दिए 98 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सात रन के दरकार थी। मैदान पर कवर्स आ गए लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने मैच तुरंत दोबारा शुरू कराया। इंग्लैंड को 16 ओवर में 93 रन का लक्ष्य लिया, जिसके बाद इंग्लैंड ने अगली ही गेंद पर मैच जीत लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
एन्यूरिन डोनाल्ड ने 13 गेंदों में 32 रन और जॉर्डन कॉक्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए और इंग्लैंड ने 8.5 ओवर में मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए राइली मेरेडिथ ने 3 विकेट झटके।