Jamie Smith Complete 1000 Test Runs: इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रच दिया है। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन उन्होंने न सिर्फ 1000 टेस्ट रन पूरे किए, बल्कि इस खास मुकाम तक सबसे तेज़ पहुंचने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में टॉप पर आ गए। 

Advertisement

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 56 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले की पहली पारी में दूसरे दिन शुक्रवार, 11 जुलाई को उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर के 1000 रन पूरे किए। ये जेमी स्मिथ का 13वां टेस्ट और 21वीं पारी थी। इस उपलब्धि के साथ स्मिथ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज़ 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बन गए हैं। डिकॉक ने भी ये कारनामा 21 पारियों में किया था।

Advertisement

टेस्ट में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर (पारी के लिहाज से):

  • 21 पारी – क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)
  • 21 पारी – जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
  • 22 पारी – दिनेश चांदीमल (श्रीलंका)
  • 22 पारी – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • 23 पारी – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 23 पारी – एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
  • 24 पारी – जेफ़ डूजोन (वेस्टइंडीज़)

इतना ही नहीं, स्मिथ ने सबसे कम गेंदों में 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये उपलब्धि सिर्फ 1303 गेंदों में हासिल की, जो किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के लिए अब तक का सबसे तेज़ आंकड़ा है।

सबसे कम गेंदों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर:

  • 1303 गेंद – जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
  • 1311 गेंद – सरफ़राज़ अहमद (पाकिस्तान)
  • 1330 गेंद – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  • 1367 गेंद – निरोशन डिकवेला (श्रीलंका)
  • 1375 गेंद – क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)
Also Read: LIVE Cricket Score

जेमी स्मिथ का यह प्रदर्शन न केवल इंग्लैंड के लिए एक नई उम्मीद है, बल्कि वह टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों की परिभाषा भी बदलते नज़र आ रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अब तक के अपने करियर में जो लय दिखाई है, वह उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार