Jasprit Bumrah vs Sam Konstas Sydney Test:  भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से पहली पारी में अभी भी 176 रन पीछे है। दिन के अंत पर सैम कोनस्टस 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

हालांकि, पहले दिन के आखिरी ओवर में काफी ड्रामा भी देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा, जो दिन की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने और जैसे ही ख्वाजा आउट हुए बुमराह और टीम इंडिया का सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

दरअसल, दिन के आखिरी ओवर में बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोन्स्टस के बीच काफी बहस देखने को मिली। इसके पीछे की एक वजह ये भी थी कि कोन्स्टस ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह को चौका मार दिया जिससे ये पता चल गया कि इन दोनों के बीच मजेदार कॉन्टेस्ट दिखने वाला है। इसके बाद दिन के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जब बुमराह की गेंद पर उस्मान ख्वाजा स्लिप में आउट हुए तो बुमराह ने ऐसा जश्न मनाया जो शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।

ख्वाजा को आउट करने के बाद बुमराह नॉन स्ट्राइकर पर खड़े सैम कोन्स्टस के पास जाने लगे और पूरी भारतीय टीम जोश से भर गई। अब इस टेस्ट का दूसरा दिन काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि कोन्स्टस अभी भी नाबाद हैं और दूसरे दिन बुमराह एक बार फिर से फ्रेश होकर आएंगे ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के बीच जंग में कौन बाजी मारता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार