मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रन से हराकर ना सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया बल्कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी जीत ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और स्टेडियम में फैंस की भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, ये टेस्ट मैच खत्म होते-होते फैंस को जसप्रीत बुमराह की याद आ गई। 

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह की तरह दिखने वाला एक बच्चा दिखाई दिया। इस बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और अगर आप ये तस्वीरें देखेंगे तो आपको भी यकीन नहीं होगा कि क्या सच में ऐसा मुमकिन है।

Advertisement

बुमराह की तरह दिखने वाला ये बच्चा देखकर आपको यही लगेगा कि शायद बुमराह बचपन में ऐसे ही दिखते होंगे। फिलहाल बुमराह की तरह दिखने वाला ये बच्चा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जसप्रीत बुमराह की तरफ से भी कोई रिएक्शन आता है या नहीं।

वहीं, अगर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए इस दूसरे टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन चौथे दिन दूसरे सेशन में पाकिस्तान की टीम 26 रन दूर रह गई और अपने घर पर लगातार तीसरा और इस सीरीज में दूसरा टेस्ट हार गए। इस सीरीज में हार के बाद पाकिस्तानी टीम और कप्तान बाबर आज़म की जमकर आलोचना की जा रही है। फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि अगर बाबर आज़म अपने घर में सीरीज नहीं जीत सकते हैं तो उन्हें कप्तानी तक छोड़ देनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार