Jasprit Bumrah Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) में इतिहास रच सकते हैं। बुमराह न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी गेंदबाज़ी से धमाका करके एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। वो एक ऐसा कारनामा करने के भी करीब हैं, जो कि WTC के इतिहास में अब तक किसी भारतीय गेंदबाज़ ने नहीं किया।

तोड़ सकते हैं अश्विन का महारिकॉर्ड: जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में भारत के नंबर-1 गेंदबाज़ बनने के करीब हैं। उन्होंने अब तक WTC में 42 मुकाबले खेले और 185 विकेट चटकाए। यहां से वो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में 11 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वो रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ देंगे और भारत के लिए WTC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। बताते चलें अश्विन ने 41 WTC टेस्ट खेले और 195 विकेट झटके। 

टेस्ट में 250 विकेट: जसप्रीत बुमराह भारत के एक लीज़ेंड बॉलर हैं। वो टेस्ट में अपने 250 विकेट पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। बुमराह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। भारत के अब तक चार ही तेज गेंदबाज़ ने टेस्ट में 250 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में महान कपिल देव  (434 टेस्ट विकेट), इशांत शर्मा (311  टेस्ट विकेट), जहीर खान (311 टेस्ट विकेट) और जवागल श्रीनाथ (236 टेस्ट विकेट) का नाम दर्ज है।

WTC में विकेट का दोहरा शतक: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया जसप्रीत बुमराह भारत के एक महान गेंदबाज़ हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। अब बुमराह WTC में बतौर भारतीय 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बनने के करीब हैं। उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए 15 विकेट चटकाने हैं। बुमराह ने अब तक 41 मैचों की 79 पारियों में 185 विकेट झटके हैं।

बताते चलें कि WTC के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन ही गेंदबाज़ 200 प्लस विकेट लेने में सफल हुए हैं। ये तीनों ही ऑस्ट्रेलियन हैं। ये मिचेल स्टार्क (59 मैचों में 249 विकेट), पैट कमिंस (57 मैचों में 234 विकेट) और नाथन लियोन (59 मैचों में 234 विकेट) हैं।  

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टेस्ट टीम बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार