ग्लेन मैक्सवेल (56) और कप्तान विराट कोहली (51) की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 39वें मैच में मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी की उम्मीदों को पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया। आरसीबी के लिए 18वें ओवर तक सबकुछ सही होता दिख रहा था क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स क्रीज़ पर मौजूद थे लेकिन बुमराह ने दो गेंदों में ही पूरा मैच पलट कर रख दिया।

Advertisement

बुमराह ने सबसे पहले 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया और इसकी अगली ही गेंद पर खतरनाक एबी डी विलियर्स को क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच करवाकर आरसीबी को लगातार दो झटके दिए। बुमराह ने इस मैच में कुल तीन विकेट लिए और मुंबई इंडियंस को मैच में ज़िंदा रखा।

अगर इस मैच की बात करें, तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने 10 ओवर में 80 रन बना लिए हैं और अब उन्हें मैच जीतने के लिए बाकी बचे 10 ओवर में 85 रन की जरूरत है। इस मैच में हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपनी वापसी पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार