Jasprit Bumrah and Sanjana Ganeshan: मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ 7 फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं संजना गणेशन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आईसीसी की तरफ से एंकर की भूमिका निभा रही हैं। संजना गणेशन आए दिन ऑस्ट्रेलिया से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर फैंस का एंटरटेनमेंट करती ही रहती हैं। 

Advertisement

इस बीच संजना गणेशन ने एडिलेड ग्राउंड से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की जिसपर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। संजना गणेशन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैम इतनी खूबसूरत भी नहीं हो लेकिन बुमराह को कैसा पटा लिया।' हालांकि, संजना गणेशन को ट्रोल करने के चक्कर में यूजर खुद ही ट्रोल हो गया।

Advertisement

संजना ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'और खुद जो चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे हो उसका क्या?' संजना गणेशन के इस कमेंट के बाद लोगों ने उस यूजर को ही जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसके चलते आनन-फानन में उस यूजर को अपना कमेंट डिलीट करना पड़ गया।

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब संजना गणेशन ने ट्रोलर को ही ट्रोल कर दिया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि संजना गणेशन ने अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी हो। वहीं अगर जसप्रीत बुमराह की बात करें तो चोट के चलते उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होना पड़ा। आईपीएल के अगले सीजन से पहले उनके फिट होने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार