India vs Sri Lanka 2nd ODI: श्रीलंका के स्पिनर जेफरी वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) ने रविवार (4 अगस्त) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। वेंडरसे ने 10 ओवर में सिर्प 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम के पहले छह विकेट चटकाते हुए वेंडरसे ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, शिवम दुबे औऱ श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

बतौर स्पिनर भारत के खिलाफ वनडे में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में वेंडरसे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1989 में भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले गए वनडे में 41 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन (7/30) पहले औऱ अंजता मेंडिस ( 6/13) दूसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि वानिंदु हसरंगा के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद वेंडरसे को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। 

श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। मेंडिस के अलावा अविष्का फर्नांडो ने 40 रन, डुनिथ वेल्लालागे ने 39 रन औऱ कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाए।

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

इसके जवाब में भारत 42.2 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन, अक्षर पटेल ने 44 रन और शुभमन गिल ने 35 रन की पारी खेली। बाकी अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।

श्रीलंका के लिए जेफरी वेंडरसे ने 6 विकेट और कप्तान चरित असालंका ने 3 विकेट लिए। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई सीरीज नहीं जीत पाएगी। 1997 में शुरू हुआ सीरीज जीत का सिलसिला रूक गया है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार