Sri Lanka vs West Indies: वेस्‍टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दिन एक ऐसी घटना घटित हुई जिससे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस मैच में वेस्‍टइंडीज के लिए 26 वर्षीय जेरेमी सोलोजोनो अपना डेब्यू कर रहे थे लेकिन शायद किसी ने भी नहीं सोचा था कि डेब्यू मैच में वो मैदान से सीधा हॉस्पिटल पहुंच जाएंगे।

Advertisement

जी हां, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच में सोलोजानो को किस्मत ने ऐसी मार मारी कि उनका डेब्यू मैच कोई भी याद नहीं रखना चाहेगा। सोलोजानो इस मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और उसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस युवा खिलाड़ी के स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।

Advertisement

ये घटना श्रीलंका की पारी के 24वें ओवर के दौरान घटित हुई जब फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे जेरेमी सोलोजोनो दिमुथ करुणारत्ने के पुल शॉट के सामने आ गए और गेंद सीधा उनके सिर पर लगी गनीमत ये रही कि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था वरना ये हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

आपको बता दें कि फिलहाल हॉस्पिटल में जेरेमी सोलोजोनो का स्कैन होगा, जिससे बाद उनको लगी चोट की गंभीरता का पता लग पाएगा। वहीं, अगर आप एक क्रिकेट फैन हैं तो शायद यही दुआ कर रहे होंगे कि किसी भी खिलाड़ी के साथ डेब्यू पर ऐसा कभी भी ना हो जैसा सोलोजानो के साथ हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार