दिल्ली, 18 मार्च (CRICKETNMORE): ऊपरी क्रम की शानदार बल्लेबाजी और फिर प्रज्ञान ओझा की (71-5) की फिरकी के दम पर बंगाल ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में झारखंड को 41 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फिरोज शाह कोटला मैदान पर बंगाल ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैन ऑफ द मैच श्रीवत्स गोस्वामी (101), अभिमन्यु ईश्वरन (101) की शतकीय पारियों के बाद अंतिम ओवरों में कप्तान मनोज तिवारी के धुआंधार 49 गेंदों में 75 रनों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 329 रन बनाए थे। झारखंड की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 288 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

Advertisement

झारखंड की तरफ से धौनी के अलावा ईशान जग्गी ने 59 और सौरव तिवारी ने 48 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी झारखंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और टीम ने 153 के कुल स्कोर तक प्रत्युष सिंह (11), विराट सिंह (24), कुमार देबब्रत (37) और सौरव के रूप में चार अहम विकेट खो दिए थे। 

यहां से धौनी ने युवा बल्लेबाज जग्गी के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। 62 गेंदों में चार छक्के और दो चौके मारने वाले धौनी ओझा की गेंद पर 250 के कुल स्कोर क्लीन बोल्ड हो गए। आठ रन बाद जग्गी भी पवेलियन लौट गए। 

यहां से झारखंड की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई थी। बंगाल ने अंत में झारखंड के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए और फाइनल का टिकट कटाया। ओझा ने शाहबाज नदीम (8) को मैच की अंतिम गेंद पर आउट कर झारखंड को ऑल आउट किया। 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम को गोस्वामी और ईश्वरन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 198 रनों की विशाल साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने प्रति गेंद रन बनाने की रणनीति अपनाई और कामयाब भी रहे। 

Advertisement

ईश्वरन को शुरुआत में एक जीवनदान मिला जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। बिना किसी जोखिम से इन दोनों बल्लेबाजों ने झारखंड को विकेट के लिए तरसाया। शतक पूरा करने के बाद गोस्वामी मोनू कुमार की गेंद को पुल करने के चक्कर में देबब्रत को कैच दे बैठे। गोस्वामी ने 99 गेंदों में 11 चौके और सिर्फ एक छक्का लगाया। 

उनके जाने के बाद ईश्वरन ने चौका मारकर अपना शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए। मनोज और उनके बीच रन लेने को लेकर गलतफहमी हुई और प्रत्यूष ने उन्हें रन आउट करने में कोई गलती नहीं की। 

झारखंड की मुश्किलें इन दोनों के जाने के बाद कम नहीं हुईं। बंगाल के कप्तान ने तेजी से रन बटोरे। इसमें उन्हें अगनिव पन (17) और सुदीप चटर्जी (19) का अच्छा साथ मिला। अंत के 10 ओवरों में बंगाल ने तकरीबन 100 रन जोड़े। 

Advertisement

फाइनल में बंगाल का सामना सोमवार को इसी मैदान पर तमिलनाडु से होगा। PHOTOS: ऑफ द फील्ड जब मिलते हैं क्रिकेटर्स, ऐसा होता है अंदाज

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार