झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) आगामी 15 सितंबर से झारखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। ईएसपीएनक्रिइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जेएससीए से जुड़े कई क्रिकेटरों को लीग के लिए उनके चयन की सूचना दी गई थी और लीग में खेलने के लिए अपना पंजीकरण कराने के लिए उन्हें फॉर्म भी भेजे गए थे। इन क्रिकेटरों को रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा गया है कि ताकि इनका कोविड-19 टेस्ट हो सके।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड प्रीमियर लीग के सभी मैच रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लीग बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है या नही। लेकिन जेएससीए की ओर से खिलाड़ियों को जो पत्र भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि यह बीसीसीआई से संबंद्ध है।

जेएससीए ने इस लीग के लिए दो मुख्य प्रायोजकों के साथ करार भी किया है।

इस बीच, द टेलीग्राफ ने जेएससीए के सचिव संजय सहाय के हवाले से कहा, " लीग में कुल छह टीमें खेलेंगी, जो राज्य के छह विभिन्न जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन छह टीमों में रांची रेडर्स, दुमका डेयरडेविल्स, धनबाद डायनामोज, सिंहभूम स्ट्राइकर्स, जमशेदपुर जगलर्स और बोकारो ब्लास्टर्स टीमें शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, " इन टीमों में वही खिलाड़ी शामिल होंगे, जो झारखंड राज्य के संघ से पंजीकृत हैं। इसमें कोई फ्रेंचाइजी या टीम मालिक नहीं होगा। लीग में करीब 100 खिलाड़ी भाग लेंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार