न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम (Jimmy Neesham) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जिमी नीशम आए दिन अपने ट्वीट या पोस्ट के जरिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच नीशम ने महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटवर्ल्ड कप 2019 के चर्चित रनआउट पर फैन के एक सवाल का जवाब दिया है।

Advertisement

एक यूजर ने जिमी नीशम से सवाल पूछते हुए लिखा, ' WC सेमी फाइनल में एमएस धोनी के रन आउट होने से पहले और बाद में आपको कैसा महसूस हुआ?' जिमी नीशम ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा धोनी के आउट होने से पहले-'कूल हम शायद जीतने वाले हैं।' धोनी के आउट होने के बाद, 'कूल हम निश्चित रूप से जीतने वाले हैं।'

Advertisement

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों एक दिलचस्प मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी इस मुकाबले में शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन उनके रन आउट होते ही करोड़ों दिलों की उम्मीद को गहरा सदमा लगा था। 

धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया के इस मैच को जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी। मालूम हो कि धोनी खुद उस रनआउट के बाद काफी ज्यादा निराश थे। धोनी ने हाल ही में इस रनआउट का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं अपने आप से कह रहा था, मैं क्यों डाइव नहीं लगा पाया।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार