डोनावोन फरेरा की तूफानी पारी के दम पर जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने बुधवार (11 जनवरी) को किंग्समीड में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में डरबन सुपर किंग्स को 16 रन से हरा दिया। सुपर किंग्स के 190 रन के जवाब में सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना सकी।

Advertisement

सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे फरेरा आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा है। बता दें कि ऑलराउंडर की भूमिका में खेलने वाले फरेरा विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।  

Advertisement

क्विंटन डी कॉक की पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन की शुरूआत शानदार रही और कप्तान क्विंटन डी कॉक और काईल मयर्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 98 रनों की साझेदारी की। डी कॉक ने 52 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं काइल मेयर्स ने 29 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई औऱ बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 

सुपर किंग्स के लिए अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट, हारून फैंगिसो, मालूसी सिबोटो और फरेरा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

फरेरा की तूफानी पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे सुपर किंग्स की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ 27 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद फरेरा और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। फिर रोमारियो शेफर्ड के साथ छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 39 रन, वहीं शेफर्ड ने 20 गेंदों में 40 रन बनाए।

टॉप स्कोरर रहे फरेरा ने 40 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 62 रन 13 गेंदों में सिर्फ चौकों छक्कों से बनाए। फरेरा ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

सुपजायंट्स के लिए प्रेनेलन सुब्रायन ने दो, केशव महाराज,ड्वेन प्रीटोरियस, अकिला धनंजय और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार