इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने बुधवार (5 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया। रूट ने बतौर कप्तान इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर यह रूट का 60वां टेस्ट मैच है। इस मामले में उन्होंने एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा। कुक ने साल 2010 से 2016 तक 59 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। 2016 में भारत के हाथों मिली 4-0 की हार के बाद कुक ने कप्तानी छोड़ दी थी। 

Advertisement

फरवरी 2017 में रूट इंग्लैंड के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में अब तक खेले गए 59 टेस्ट में से 27 में जीत और 24 में हार मिली है, जबकि 8 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। 

रूट की कप्तानी में साल 2021 में इंग्लैंड को 9 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते वह एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने का मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। साल 2003 में बांग्लादेश की टीम को भी 9 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि पहले तीन टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड पहली ही एशेज सीरीज हार चुकी है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार