Joe Root Record: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार, 09 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (ENG vs PAK 3rd Test) में अपनी बैटिंग से शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच सकते हैं। जो रूट के पास इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक (Alastair Cook) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड: इंग्लिश कैप्टन जो रूट टेस्ट क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टेस्ट इंटरनेशनल में 14,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है और 51 की औसत से 20 मैचों की 34 पारियों में 1,581 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि बर्मिंघम टेस्ट के दौरान जो रूट पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की धुलाई करके दो पारियों में 139 रन जोड़ने में कामयाब होते हैं, तो वो इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल इस रिकॉर्ड की नंबर-1 पॉजिशन पर इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलिस्टेयर कुक हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के सामने 20 मैचों की 36 पारियों में 1719 रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर पाकिस्तान के दिग्गज इंजमाम-उल-हक और तीसरी पॉजिशन पर इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कैप्टन जो रूट हैं।
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड) - 20 मैचों की 36 पारियों में 1719 रन
- इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) - 19 मैचों की 32 पारियों में 1584 रन
- जो रूट (इंग्लैंड) - 20 मैचों की 34 पारियों में 1581 रन
- मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) - 23 मैचों की 41 पारियों में 1554 रन
- मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 14 मैचों की 24 पारियों में 1499 रन
जो रूट के टेस्ट आंकड़ें: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया जो रूट टेस्ट के दिग्गज बल्लेबाज़ों में से एक हैं। ये 35 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर में अब तक 168 टेस्ट इंटरनेशनल खेल चुका है जिसमें उन्होंने 50.38 की औसत से 14,208 रन बनाए। वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ God of Cricket 'सचिन तेंदलुकर' हैं। उन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, एमिलियो गे, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग।