आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बाद आर्चर ने ट्रेविस हेड को भी अपनी रफ्तार का शिकार बनाया।
मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में बुधवार (27 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरुआत में ही बड़े झटके दिए।
243 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की शुरुआत पहले से ही खराब रही थी। आर्चर ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 11 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद आर्चर ने ट्रेविस हेड को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने 150 KPH की रफ्तार से फुल लेंथ पर फेंकी। ट्रेविस हेड पहले से ही क्रीज में जगह बनाकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। आर्चर ने इसी कमजोरी को निशाना बनाया। हेड ने एक बार फिर ऑफ साइड में शॉट खेलने के लिए जगह बनाई, लेकिन गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पूरी तरह बीट हो गए। गेंद सीधे जाकर ऑफ स्टंप से टकराई और स्टंप जमीन से उखड़ गया।
VIDEO:
हेड की पारी सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन पर खत्म हुई और सनराइजर्स हैदराबाद को पावरप्ले के अंदर ही 57 रन पर चौथा झटका लग गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का पूरा माहौल बदल दिया। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी 21 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।