इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर एक मजेदार घटना देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम के साथ सेलिब्रेट करने के लिए मजेदार अंदाज में टोका।

Advertisement

दरअसल, मैच के दौरान स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक आसान कैच छोड़ दिया था। इस कैच के छूटने के बाद आर्चर काफी निराश नजर आए। वहीं बशीर भी अपनी गलती से काफी परेशान दिखाई दिए क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को एक अहम विकेट से वंचित कर दिया था।

Advertisement

हालांकि, युवा ऑफ स्पिनर ने ज्यादा देर तक टीम को निराश नहीं रहने दिया। कैच छोड़ने के ठीक अगले ओवर में ही बशीर ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नाथन स्मिथ को आउट कर अपनी गलती की भरपाई कर दी। विकेट मिलते ही इंग्लैंड के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे और सेलिब्रेट करने बशीर के पास पहुंच गए।

लेकिन इस दौरान जोफ्रा आर्चर अपनी फील्ड पोजिशन पर ही खड़े रहे और सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए। ऐसा लग रहा था कि वह अभी भी छोड़े गए कैच से थोड़े नाराज थे। तभी कप्तान बेन स्टोक्स की नजर आर्चर पर पड़ी और उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें इशारा करते हुए टीम के साथ सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया। स्टोक्स के इशारे के बाद आर्चर भी मुस्कुराते हुए अपने साथियों के पास पहुंचे और फिर सभी ने मिलकर विकेट को सेलिब्रेट किया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 रन बनाए। टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने 224 गेंदों में 157 रन और कप्तान टॉम लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी जारी है और खबर लिखे जाने तक टीम ने तीसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार