आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। चार्ल्स को बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास की रिप्लेसमेंट के रूप में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है। लिटन दास को पारिवारिक आपात स्थिति के कारण पिछले सप्ताह बांग्लादेश लौटना पड़ा था और अब जब ये कंफर्म हो गया कि वो वापस नहीं लौटेंगे तो केकेआर ने चार्ल्स को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

Advertisement

आईपीएल के एक बयान में कहा गया है, "कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के शेष मैचों के लिए जॉनसन चार्ल्स को लिटन दास की रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल कर लिया है।"

Advertisement

चार्ल्स लिटन दास की तरह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्होंने 41 टी-20 मैचों में वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 971 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज के 2012 और 2016 आईसीसी टी-20 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 224 T20 खेले हैं और उनके नाम पर 5600 से अधिक रन हैं। बयान में ये जानकारी भी दी गई है कि वो 50 लाख रुपये में केकेआर से जुड़े हैं।

आपको बता दें कि चार्ल्स ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल की शुरुआत में 39 गेंदों पर शतक बनाया था जोकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक है। केकेआर का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है और ऐसे में हो सकता है कि केकेआर इस खतरनाक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके हैदराबाद के होश उड़ा दे। वहीं, अगर लिटन दास की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2023 सीज़न में केवल एक मैच खेला, बांग्लादेश लौटने से पहले उन्होंने इस मैच में सिर्फ 4 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार