इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर से जेम्स एंडरसन का कहर देखने को मिला। पहले टेस्ट में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन शुरुआती ओवरों में ही उनका ये फैसला गलत साबित हो गया जब कीवी टीम ने 12 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इस दौरान जेम्स एंडरसन एक बार फिर कहर बरपाते हुए दिखे और उन्होंने दोनों ओपनर्स को 2 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इन दोनों विकेटों का जितना श्रेय एंडरसन को जाना चाहिए, उतना ही क्रेडिट स्लिप्स में खड़े जॉनी बेयरस्टो को भी मिलना चाहिए क्योंकि इन दोनों मौकों पर उन्होंने सिर्फ एक हाथ का इस्तेमाल करते हुए शानदार कैच पकड़े।

Advertisement

सबसे पहला कैच उन्होंने तीसरी स्लिप्स पर खड़े होते हुए पकड़ा जब विल यंग के बल्ले का किनारा लगकर गेंद तेज़ी से स्लिप्स की ओर आई और ऐसा लगा कि ये गेंद निकल गई है लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने गेंद के ज़मीन से छूने से पहले ही एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ लिया। इसके बाद वो खुशी से झूमते हुए दिखे। जबकि दूसरे कैच की बात करें तो वो टॉम लैथम का था।

इस बार एंडरसन की गेंद पर लैथम के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप्स में खड़े बेयरस्टो की गोदी में चली गई लेकिन यहां पर बेयरस्टो पहली बार में कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद उनके हाथों से छिटक रही थी लेकिन तभी उन्होंने आगे की ओर जम्प लगाते हुए एक बार फिर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। यही कारण है कि बेयरस्टो सोशल मीडिया पर हीरो बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार