Jos Buttler Record: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025 ) का दूसरा मुकाबला बुधवार, 06 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और सदर्न ब्रेव (Southern Brave) के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा जहां इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) अपने बैट से धमाल मचाकर बाबर आज़म (Babar Azam) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में अगर जोस बटलर मैनचेस्टर के लिए एक अर्धशतकीय पारी खेलते हैं तो ऐसा करते हुए वो टी20 फॉर्मेट में अपने 94 अर्धशतक पूरे कर लेंगे और इसी के साथ वो बाबर आज़म को पछाड़ते हुए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि जोस ने अब तक 432 टी20 इनिंग में 93 अर्धशतक ठोके हैं, वहीं बाबर आज़म ने 309 टी20 इनिंग में 93 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 111 अर्धशतक बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर - 417 मैचों की 416 पारियों में 110 अर्धशतक

विराट कोहली - 414 मैचों की 397 पारियों में 105 अर्धशतक

Advertisement

क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 88 अर्धशतक

बाबर आज़म - 320 मैचों की 309 पारियों में 93 अर्धशतक

जोस बटलर - 458 मैचों की 432 पारियों में 93 अर्धशतक

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जोस बटलर इस मुकाबले में अगर एक छक्का भी जड़ते हैं तो वो कॉलिन मुनरो को पछाड़ते हुए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले सांतवें नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। मौजूदा समय में उनके नाम 557 टी20 छक्के दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का पूरा स्क्वाड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट (कप्तान), मैथ्यू हर्स्ट, मार्क चैपमैन, हेनरिक क्लासेन, बेन मैककिनी, लुईस ग्रेगरी, स्कॉट करी, जॉर्ज गार्टन, नूर अहमद, जेम्स एंडरसन, जोश टोंग, टॉम हार्टले, थॉमस एस्पिनवाल, सन्नी बेकर, फरहान अहमद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार