भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल शानदार तरीके से शुरू हुआ था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसा लगता है कि उनकी कोचिंग में टीम इंडिया की गाड़ी पटरी से उतर गई है। 2022 एशिया कप के निराशाजनक परिणाम ने टीम इंडिया के तीनों विभागों में कई खामियां उजागर कीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में हार ने तो फैंस को और परेशान कर दिया था। 

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी के अलावा द्रविड़ की कोचिंग का तरीका भी सवालों के घेरे में आ गया है। लोग टीम की हालिया हार के लिए उनके अजीबोगरीब टीम चयन और बहुत सारे प्रयोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस सब के बीच, एक वरिष्ठ क्रिकेट पत्रकार ने एक विवादास्पद ट्वीट पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि द्रविड़ टीम इंडिया के लिए अगले ग्रेग चैपल साबित हो सकते हैं।

Advertisement

इस जर्नलिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे आशा है कि राहुल द्रविड़ भारत के लिए एक और ग्रेग चैपल नहीं बनेंगे।" जैसे ही सोशल मीडिया पर इस जर्नलिस्ट का ये ट्वीट वायरल हुआ फैंस ने इसकी क्लास लगा दी। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, तू क्रिकेट फील्ड का केआरके है।

इसके अलावा और भी फैंस ने इस सो कॉल्ड जर्नलिस्ट पर अपनी भड़ास निकाली। आइए देखते हैं कि फैंस ने किस तरह द्रविड़ पर सवाल उठाने वाले इस जर्नलिस्ट को सबक सिखाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार