23 जनवरी।  कुलदीप यादव के चार विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी को तीन विकेट और साथ ही युजवेंद्र चहल ने दो,केदार जाधव ने एक विकेट हासिल कर पहले वनडे में न्यूजीलैंड की टीम को केवल 157 रन पर आउट कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त कहर बरपाया और एक के बाद एक विकेट लिए। भारत की टीम को केवल 158 रन का लक्ष्य मिला है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस मैच में गेंदबाजों ने तो अपना जलवा दिखाया ही वहीं दूसरी ओर अपनी धोनी ने विकेटकीपिंग के जरीए भी फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे।

धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर एक स्टंप आउट भी किया। आपको बता दें कि धोनी का पुराना अंदाज भी फैन्स को पहले वनडे में देखने को मिला।

सभी जानते हैं कि धोनी विकेट के पीछे रहकर बल्लेबाजों के बारे में गेंदबाजों को बतातें रहते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान धोनी ने एक बार फिर ऐसा ही करके फैन्स को झुमने का मौका दिया।

जब न्यूजीलैंड की टीम के आखिरी जोड़ी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट बल्लेबाजी कर रहे थे तो 38वें ओवर में कुलदीप यादव को धोनी ने विकेट के पीछे से काफी कुछ कहा और बल्लेबाजों को आउट करने की तकनीक भी इस मजाकिया अंदाज में शेयर किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार