मेलबर्न, 19 अप्रैल| दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर अब्राहम डिविलियर्स ने आस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 लीग-बिग बैश में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक बीते साल अप्रैल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस बेहतरीन बल्लेबाज के लिए बीबीएल की कई टीमों के बीच होड़ होगी। वेबसाइट ने आगे लिखा है कि डिविलियर्स के मैनेजर ने लीग के कई क्लबों से सम्पर्क किया है।

37 साल के डिविलियर्स आईपीएल के 12वें सीजन में बेहतरीन फार्म में हैं और नौ मैचों में 307 रन बना चुके हैं। इसमें चार हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वह इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं।

मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 खेले। उन्होंने इनमें क्रमश: 8765, 9577 और 1672 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार