23 फरवरी। भले ही हार्दिक पांड्या अपनी फील्डिंग और गेंदबाजी के बल पर भारतीय टीम में बने हुए हैं लेकिन कयास लगने लगे हैं कि यदि पांड्या अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त परफॉर्मेंस आने वाले समय में नहीं दे पाए तो भारतीय टीम से उनका पत्ता कट जाएगा।

Advertisement

आपको बता दें कि बल्लेबाज के तौर पर हार्दिक पांड्या कई सीरीज से फीसड्डी साबित हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने पिछले 12 वनडे मैचों के दौरान सिर्फ 98 रन ही बना सके हैं। इस बल्लेबाजी फॉर्म को देखकर भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज रोजर बिन्नी ने हार्दिक पांड्या पर हमला करते हुए कि उन्हें ऑलराउंडर कहना बंद करें।

ऐसे में आईए हम आपको बताते ंकि यदि हार्दिक पांड्या आने वाले सीरीज में भी बल्लेबाज के तौर पर असफल रहे तो हो सकता है भारतीय टीम चयनकर्ता वर्ल्ड कप 2019 को देखते हुए नए ऑलराउंडर के तौर पर एक युवा ऑलराउंडर भारतीय खिलाड़ी को मौका दे सकते है। आगे क्लिक करके जानें..

 

वो और कोई नहीं बल्कि भारतीय अंडर-19 विश्व विजेता टीम के हीरो कमलेश नागरकोटी हैं। आपको बता दें  कमलेश नागरकोटी एक हरफनमौला क्रिकेटर हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में कमलेश नागरकोटी  ने 6 मैच में 9 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

कमलेश नागरकोटी  एक बेहतरीन तेज गेंदबाज के अलावा धमाकेदार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। यही कारण है कि उन्हें केकेआर की टीम ने आईपीएल 2018 में 3.2 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। 

कमलेश नागरकोटी क्यों हार्दिक पांड्या का विकल्प बन सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि विजय हज़ारे ट्रॉफी के पिछले सीजन (2016-17) में  राजस्थान के तरफ से खेलते हुए कमलेश ने 57 की औसत के साथ रन बनाए थे और साथ ही गेंदबाजी से 9 विकेट भी चटकाने का कमाल कर दिखाया था। 

Advertisement

ऐसे में यदि हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निखार लाने में असमर्थ रहे तो यकिनन उनका स्थान टीम इंडिया में खो जाएगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार