न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने श्रीलंका के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। विलियमसन ने 296 गेंदों में 23 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 215 रन की पारी खेली।

Advertisement

ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

Advertisement

इस दोहरे शतक के साथ विलियमसन ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विलियमसन टेस्ट में लगातार सबसे ज्यादा साल दोहरे शतक (कम से कम एक) जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2019 से 2023 लगातार पांच साल तक उन्होंने दोहरे शतक लगाए हैं। बता दें कि विलियमसन के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है। विलियमसन ने मार्वन अट्टापट्टू और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। इन दोनों दिग्गजों ने लगातार चार साल तक यह कारनामा किया था। 

8000 रन पूरे

इस दोहरे शतक के साथ विलियमसन ने टेस्ट में उनके 8000 रन पूरे हो गए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विलियमसन के 94 मैच की 164 पारियों में 8124 रन हो गए हैं।

17000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट में 17000 रन पूरे हो गए हैं। रॉल टेलर के बाद न्यूजीलैंड के लिए ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। संन्यास ले चुके टेलर के नाम तीन फॉर्मेट में खेली गई 510 पारियों में 18199 रन दर्ज हैं, वहीं विलियमसन की 402 पारियों में 17142 रन हो गए हैं।

विलियमसन के अलावा हेनरी निकल्स ने नाबाद 200 रन की पारी खेली। उन्होंने 240 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 4 छक्के जड़े। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 580 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार