11 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर कपिल देव ने हार्दिक पांड्या के बारे में बड़ा बयान दे दिया है। महान कपिल देव का मानना है कि हार्दिक पांड्या के पास एक अच्छा ऑलराउंडर बनने का शानदार मौका है। हार्दिक पांड्या के पास क्षमता है एक बेहतरीन ऑलराउंडर बननें का।

Advertisement

इसके अलावा कपिल देव ने आगे कहा कि आज भारतीय टीम में कमाल के गेंदबाज हैं और हमारे तेज गेंदबाज बाहर जाकर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। ये देखना बेहद ही कमाल का अनुभव है।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

कपिल देव ने आगे ये भी कहा कि यदि पांड्या लगातार भारतीय टीम के लिए खेलते रहे तो उनके आत्मविश्वास को फायदा मिलेगा। भारत से बाहर क्रिकेट खेलने से हार्दिक पांड्या के खेल में सुधार भी होगा जो उनके भविष्य के लिए काफी अच्छा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कप्तान विराट कोहली ने बयान देते हुए कहा था कि हार्दिक पांड्या के पास ऑलराउंडर बननें की काबिलियत है और वो भारत के बेन स्टोक्स बन सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे टेस्ट मैच में भी पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार