मुंबई, 5 जनवरी | कर्नाटक ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए रणजी ट्रॉफी 2019-20 सीजन के इलीट ग्रुप के चौथे राउंड के मुकाबले में मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। कर्नाटक ने रविवार को चौथे दिन समाप्त हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई की पहली पारी 194 रनों पर समेट दी थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 77 रन बनाए थे। कर्नाटक की ओर से वी. कौशिक ने सबसे अधिक तीन सफलता हासिल की थी।

Advertisement

इसके बाद कर्नाटक की टीम ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए। इसमें रविकुमार समर्थ के सबसे अधिक 86 रन शामिल हैं। मुंबई की ओर से शशांक अठार्डे ने पांच विकेट लिए थे जबकि शम्स मुलानी को तीन विकेट मिले थे।

Advertisement

जवाब में मुंबई की टीम अपनी दूसरी पारी में सरफराज खान के नाबाद 71 रनों के बावजूद सिर्फ 149 रन बना सकी। उसके छह बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। कर्नाटक की ओर से प्रतीक जैन ने चार विकेट लिए जबकि अभिमन्यु मिथन ने तीन सफलता हासिल की।

इस तरह कर्नाटक को 126 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 24.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। देवदत्त पाड्डीकल ने 50 रन बनाए जबकि समर्थ ने 34 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से शशांक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 52 रन देकर चार सफलता हासिल की।

कर्नाटक के समर्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई की यह तीन मैचों में दूसरी हार है। उसे इससे पहले रेलवे ने 10 विकेट से हराया था। कर्नाटक की यह चार मैचों मे दूसरी जीत है। उसके दो मैच ड्रॉ रहे हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार