विजयनगरम, 16 नवंबर (CRICKETNMORE)। कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मुकाबले में राजस्थान को 393 रनों से हराकर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।कर्नाटक का यह मौजूदा सत्र में पांचवां मैच था और लगातार चौथे मैच में जीत हासिल करते हुए कर्नाटक ने 29 अंक जुटा लिए हैं।

OMG: विराट कोहली ने 500-1000 की नोटबंदी पर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी के बारे में बोला ऐसा

Advertisement

कर्नाटक ने डॉ. पीवीजी राजू एसीए खेल परिसर में खेले गए इस मैच में अपनी पहली पारी में मयंक अग्रवाल (81), लोकेश राहुल (76) और रवि कुमार समर्थ (62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 374 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान के लिए पहली पारी में तनवीर मशरत उल हक ने पांच विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए डबल खुशी, केएल राहुल के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी

बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने के बाद कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और राजस्थान की पहली पारी 148 रनों पर समेट दी। कर्नाटक के लिए विनय कुमार और श्रीनाथ अरविंद ने चार-चार विकेट लिए।

इसके बाद कर्नाटक ने राहुल (106) के शतक और अग्रवाल (63) तथा समर्थ (55) के अर्धशतकों की बदौलत एक बार फिर कमाल दिखाते हुए 298 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और राजस्थान के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 525 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

VIRAL PHOTOS: इशांत शर्मा की मंगेतर है बला की खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें

राजस्थान दूसरी पारी में भी कर्नाटक के गेंदबाजों के आगे पस्त नजर आई और 131 रन पर ऑल आउट हो गई। इस पारी में कर्नाटक के लिए विनय ने सर्वाधिक पांच और अरविंद ने तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

मैच में कुल नौ विकेट लेने वाले विनय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार