World Cup final: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर विश्वकप जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 7वीं बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। इस मैच के दौरान मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की पत्नी एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इंग्लैंड के गेंदबाज एलिसा हीली की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर निराश थे और पारी के 39वें ओवर के दौरान कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) की फ्रस्टेशन भी साफ देखी गई। 

Advertisement

ओवर की पहली गेंद पर कैथरीन ब्रंट ने चौका खाया उसके बाद ओवर की अंतिम गेंद पर भी चौका खाने के बाद कैथरीन ब्रंट खुद से बुरी तरह से झल्ला गई थीं। इस दौरान उन्हें अपशब्द कहते हुए और खुदको कोसते हुए सुना गया। एलिसा हीली की पारी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था।

Advertisement

कैथरीन ब्रंट हदपार निराश थीं और उन्हें खुद को यह कहते हुए सुना गया, 'fuc** आपने उस गेंद को क्यों किया Bit**'इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुल मिलाकर कैथरीन ब्रंट का ये खराब ओवर था क्योंकि उन्होंने इस ओवर में 12 रन खर्च दिए थे। 

उनकी टीम को परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें कड़ी गेंदबाजी करने की जरूरत थी। लेकिन, वो ऐसा करने में कामयाब ना हो सकी थीं। वहीं अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 356 रन बाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवर में 285 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हीली ने सर्वाधिक 170 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 26 चौके लगाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार